तीन मालगाड़ी ट्रेनों को जोड़कर एक लॉग हॉल चलाने का किया सफल परीक्षण

कोटा। मण्डल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सौरभ जैन एवं मंडल परिचालन प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा एवं परिचालन विभाग की समस्त टीम की अथक मेहनत द्वारा दिनांक 22 दिसम्बर को कोटा मंडल द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के इतिहास में प्रथम बार तीन माल गाडियों को जोडकर एक लॉग हॉल चलाने का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

इस लॉग हॉल को बनाने के लिये प्रथम दो माल गाडियों को कोटा यार्ड से अनुरक्षण के उपरान्त एवं तीसरी मालगाडी को गुडला थर्मल पॉवर प्लान्टस से कोटा-रूठियाई खंड के भूलोन स्टेशन पर ले जाया गया। इस लॉग हॉल को चलाने से दो माल गाड़ियों के पाथ की बचत की गई। अपातकालीन परिस्थितियों व गाडियों के अत्यधिक जमाव के समय उक्त लॉग हॉल का परिचालन गाडियों के परिवहन में अत्यधिक उपयोगी साबित होगा।
    
लॉग हॉल बनाने के दौरान भूलोन स्टेशन पर सहायक परिचालन प्रबंधक उपेन्द्र सी पी सिंह उपस्थित रहे। भूलोन स्टेशन से यह लॉग हॉल 15 बजकर 37 मिनिट पर रवाना किया गया एवं 15 बजकर 55 मिनिट पर भोपाल मंडल को सुपुर्द किया गया। इस उपलब्धि के लिये पमरे महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक एवं टीम को बधाई दी।