जयपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गये दूसरे वनडे मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ अफ्रीका ने सीरीज में 210 की अजेय बढ़त ले ली है।
दूसरे वनडे में विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाये है। अब रविवार को तीसरी और आखिरी वनडे खेला जायेगा।
भारत की दूसरे वनडे में हार और ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के बाद भारत के पूर्व आलरांउडर सुनील गावस्कर का अपना पक्ष सामने रखा है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत को एमएस धोनी के बाद एक ऐसे ही फिनिशर की जरूरत है।
माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या फिनिशर की भूमिका निभायेंगे लेकिन वे वर्तमान में चोट से गुजर रहे हैं। सूनील गवास्कर का मानना है कि ऋषभ पंत एक अच्छे फिनिशर बन सकते हैं। सुनील गावस्कर को लगता है कि पंत का नंबर 6 पर सबसे अच्छा उपयोग किया जा सकता है।
पहले वनडे के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने मध्यक्रम के प्रदर्शन के बारे में कहा कि "शिखर धवन और विराट कोहली के बीच शानदार साझेदारी के बाद मध्य क्रम लड़खड़ा गया, क्योंकि पंत और दो अय्यर मैच को आगे नहीं ले जा सके। उनका मानना है कि पंत, हाल के दिनों में, एकदिवसीय मैचों में नंबर 4 पर इस्तेमाल किया गया है, जहां उन्हें धैर्य और आक्रामकता का सही मिश्रण नहीं मिला है, इसलिए शायद उन्हें नंबर 6 पर फिनिशर के रूप में इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। और 6 नंबर पर वे स्वाभिक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कहा कि भुवनेश्वर ने पहले दो मैचों में बहुत ही खराब रहे हैं। दोनों एकदिवसीय मैचों में कोइ विकेट लिए हासिल नहीं कर पाये। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, "पिछले कुछ समय से भुवनेश्वर अंतिम ओवरों में रनों को रोकने में सक्षम नहीं हैं।"