Suryakumar yadav के टेस्ट खेलने को लेकर सुरेश रैना ने दे दिया बडा बयान, बोले..

जयपुर। भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के टेस्ट क्रिकेट में खेलने पर बडा बयान दिया है। रैना का कहना है कि  भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को सीमित ओवरों के क्रिकेट में सफलता का स्वाद चखने के बाद टेस्ट में शामिल होने की जरूरत है और कहा कि इस बल्लेबाज के बिना "तीनों प्रारूपों का अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए"। 
आपको बता दें कि सूर्यकुमार के लिए  2022 एक शानदार साल रहा है। यादव को टी 20 प्लेयर आफ द ईयर भी चुना गया है। साथ ही यादव ने   टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने जिसमें उनका स्ट्राइक रेट  187.43 रहा है। यावद इस साल टी  20 में  1164 रन बनाकर सबसे टॉप रहे हैं। 

 रैना ने कहा कि  "बिल्कुल, जिस तरह से वह प्रदर्शन कर रहा है। मुझे लगता है कि उसे तीनों प्रारूपों में खेलना चाहिए और उसके बिना तीनों प्रारूपों का अस्तित्व भी नहीं होना चाहिए। जिस तरह से उसने प्रदर्शन किया, जिस तरह से वह इरादे दिखाता है, जिस तरह से वह अलग-अलग शॉट्स की योजना बनाता है। वह निडर होकर खेलता है और जानता है कि मैदान के आयाम का उपयोग कैसे करना है।

"वह मुंबई का खिलाड़ी है, और वह जानता है कि रेड-बॉल क्रिकेट कैसे खेलना है। मुझे लगता है कि उसके पास एक अच्छा मौका है - टेस्ट क्रिकेट खेलने से उसे एकदिवसीय मैचों में एक और प्रतिष्ठा और कुछ स्थिरता भी मिलेगी। वह कई 100 और फिर 200 स्कोर करेगा।