कोटा 3 फरवरी। जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी के निर्देश पर कोटा शहर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का सघन औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन के लगभग 50 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इन अधिकारियों ने श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का सुबह एवं शाम को निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। वहां भोजन किया और व भोजन करने वाले व्यक्तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों से 32 बिंदुओं पर रिपोर्ट ली गई।