चार यात्री गाड़ियों में औचक टिकट जाँच की गई, टिकट जाँच में 344 मामलें से 1.12 लाख रूपये का राजस्व
कोटा। त्योहारी सीजन में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालो के विरूद्ध यात्री गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 25 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सौरभ जैन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त ए नवीन कुमार के सहयोग से कोटा-रामगंज मंडी खण्ड में विभिन्न यात्री गाड़ियों में औचक टिकट जाँच की गई। जिसमे गाड़ी संख्या 05837/38 कोटा-जूनाखेड़ा-कोटा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 06616 कोटा-नागदा मेमू एवं गाड़ी संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी रणथम्भौर एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर कुल 344 मामलों से 1,12,105 रूपये राजस्व अर्जित किया गया। जिसमें 337 केस बिना टिकट यात्रा करने वाले मामलें एवं 07 निम्न दर्जे का टिकट लेकर उच्च श्रेणी में यात्रा करने के मामलें शामिल है।
इसके अतिरिक्त रणथम्भौर एक्सप्रेस में 01 अनुचित हस्तांरित टिकट का मामला एवं 01 अवैध वेंडर पर कार्यवाई कर जुर्माना किया गया। इस औचक टिकट जाँच में मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष रावलानी, मंडल परिचालन प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा, सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय चौधरी, टिकट पर्यवेक्षक अजय शर्मा सहित 16 टिकट चेकिंग स्टाफ, 14 आरपीएफ/जीआरपी स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।