स्वच्छता जागरूकता और हर घर तिरंगा अभियान चलाया स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया

संवाददाता भवानी शंकर बूंदी राजस्थान

स्वच्छता जागरूकता और हर घर तिरंगा अभियान चलाया स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बूंदी की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष रेगर द्वारा छतरपुरा एवं बाहरी बूंदी में स्वच्छता , जागरूकता तथा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधारोपण करके घर घर जाकर सभी निवासियों को जागरूक किया एवं आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वयंसेविका द्वारा सभी निवासियों को घर-घर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने एवं स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया व सभी को तिरंगे वितरित किए इसी के साथ सभी महिलाओं को निशुल्क शिक्षा, शिक्षा सेतु नामांकन के के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत लड़कियों को शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजना की जानकारी प्रदान की साथ ही साथ बाल विवाह निषेध, बाल श्रम निषेध , स्कूल से ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा सेतु नामांकन योजना के माध्यम से अपनी शिक्षा को निरंतर रखने के लिए प्रेरित किया व निशुल्क शिक्षा के माध्यम से उच्चतर स्तर की शिक्षा ग्रहण करके अपने सामाजिक जीवन में स्वयं का स्तर व आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया।