सरकारी स्कूल रुपाहेड़ा कोटा के 70 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया

कोटा 12 जनवरी। रोटरी क्लब कोटा नार्थ ने सरकारी विद्यालय  रुपाहेड़ा कोटा के 70 से अधिक बच्चों के बीच स्कूल स्वेटर का वितरण किया। इस कार्यक्रम का संयोजन गरिराज प्रसाद नागर ने किया। स्कूल ड्रेस और स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन रवि सिन्हा ने कहा,रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के सौजन्य से वर्ष भर विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। इनमें नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े एवं बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता देना प्रमुख हैं। रोटेरियन सचिव प्रवीण गुप्ता ने विद्यालय के बच्चों को अनुशासित रहने एवं लगातार मेहनत कर के सफलता प्राप्त करने की प्रतिज्ञा करवाई एवं  उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  कार्यक्रम में रो. अरुण उपाध्याय एवं रो. सुरेंद्र अग्रवाल ने भी सभी विद्यार्थियों को शिक्षा और उनके विकास के लिये हमेशा मुस्कुराते रहने और स्वस्थ रहने की सलाह दी।

अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कहा की रोटरी क्लब के सभी सदस्यों के अंदर मानवता भरी है जिस कारण वे सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं, सभी सदस्य अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करते हैं। रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ समय-समय पर सामाजिक हित के इन कार्यों में अपनी भागीदारी करता रहता है और आगे भी मानव सेवा के इन कार्यों में अग्रणी रहेगा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के इस पहल की सराहना की और सभी सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद दिया।