महिला मतदाता जागरूकता के तहत होंगी स्वीप गतिविधियां

कोटा 1 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव अंतर्गत स्टिेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) गतिविधि के तहत जिले में 65 प्रतिशत से कम मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं को शत्-प्रतिशत मतदान बढ़ाने के लिए महिला मतदाता जागरूकता स्वीप गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया कि महिला मतदाता जागरूकता के लिए 2 नवंबर को राजीविका सीएलएफ आंगनबाड़ी केन्द्र में राजीविका व आईसीडीएस विभाग द्वारा मतदान शपथ ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को जिला मुख्यालय पर राजीविका, आईसीडीएस, महिला अधिकारिता व चिकित्सा विभाग द्वारा महिला मतदाता महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 4 नवंबर को पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, नगर निगम व नगर पालिकाओं के मुख्य तालाब में राजीविका, आईसीडीएस व एनयूएलएम द्वारा दीपदान, 6 नवंबर को पंचायत समिति खैराबाद में राजीविका द्वारा महिला मेराथन, 7 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आईसीडीएस, सीएमएचओ, शिक्षा, एनयूएलएम व अन्य विभागों द्वारा स्कूटी रैली निकाली जाएगी तथा 8 से 10 नवंबर को राजीविका सीएलएफ आंगनबाड़ी केन्द्र पर राजीविका व आईसीडीएस विभाग द्वारा संकल्प पत्र अभियान का आयोजन किया जाएगा।

सजाई रंगोली-
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सूचना केन्द्र में महिला कार्मिकों द्वारा करवा चौथ के पर्व पर रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में बैठक आज-
विधानसभा आम चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक एवं शत्-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना की अध्यक्षता में गुरूवार 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।

महिला मतदाता महा सम्मेलन 3 नवंबर को-
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत्-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार 3 नवंबर को प्रातः 11 बजे राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान सियाम ऑडिटोरियम में महिला मतदाता महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

संकल्प पत्र भरवाए, शपथ दिलाई-
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सूचना प्रौ़द्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा आधार सेवा केंद्र सेंटर आकाश मॉल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंध आधार सेवा केंद्र सहित अन्य कार्यरत् कर्मचारी एवं आमजन भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग मुकेश विजय ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया एवं सिटीजन एप्लीकेशन्स की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी और एप डाउनलोड करवाए। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मतदान संकल्प पत्र भरवाए व मतदान की शपथ दिलवाई।