विद्यालय क्रमोन्नत होने पर बांटी मिठाइयां
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत देवीपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढहर चिराना को उच्च प्राथमिक स्तर तक क्रमोन्नत होने पर सरपंच रामकरण पूनिया के तत्वाधान में ग्रामीणों द्वारा मिठाईयां व पटाखे चलाकर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री सलाहकार व नवलगढ़ विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा का विद्यालय क्रमोन्नत कराने पर ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ द्वारा आभार प्रकट किया गया। यह विद्यालय 1981 से संचालित हो रही है जो इससे पहले कभी क्रमोन्नत नहीं हुई थी जिसके कारण कक्षा पांचवी की छात्राएं आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती थी अब विद्यालय क्रमोन्नत होने पर छात्राएं आठवीं तक अध्ययन कर सकेगी। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष शुभम गुर्जर ,सुभाष डीग्रवाल, विद्याधर महंत, धर्मवीर योगी, सुप्रीमो फाउंडेशन जसवंतगढ़ नागौर के कोऑर्डिनेटर झुनझुनू जिला समन्वयक बलवीर शर्मा, रणधीर सिंह,नेकी राम गुर्जर, बनवारी लाल जांगिड़, नवीन कुमार, सुभाष थालौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमावत ने किया। रामेश्वर लाल मीणा ,गणेश कुमार स्वामी, सरोज देवी आदि ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया।