T20 WC 2022: एडिलेड में कोहली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ब्रायन लारा को पीछे छोडा

जयपुर। भले ही भारत टी 20 विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल मैच हार गया लेकिन किंग कोहली ने इस मैच में एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। किंग कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड के ओवल मैदान पर सेमीफाइनल मैच में 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने एडिलेड में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दरअसल विराट कोहली अब एडिलेड के ओवल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं । इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम ​था। विराट कोहली ने एडिलेड के मैदान पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 957 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने इस मैदान पर टेस्ट में 509 , वनडे में 244 और टी 20 में 204 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम था जिन्होनें इस मैदान पर 940 रन बनाए थे।


बता दें कि विराट कोहली ने सेमीफाइनल मैच में में 4 चौके और एक छक्का के मदद से 50 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान विराट ने एक और माइलस्टोन अपने नाम किया। विराट कोहली ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन भी पूरे कर लिये हैं। वर्तमान टी 20 विश्वकप 2022 के तहत पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया।उन्होने भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। विराट कोहली ने 6 मैचों में 98 .66 की औसत से 296 रन बनाए। इस टूर्नामेंट के तहत विराट कोहली ने कुल 4 अर्धशतक जड़ने का काम किया । विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट के तहत लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने का काम किया।