जयपुर। टी 20 विश्वकप की शुरूआत आज से हो चुकी है। भारत का पहला मुकाबला आज से सात दिन बाद पाकिस्तान से होना है। इस महामुकाबले को लेकर क्रिकेट फैन्स उत्साहित हैं। दोनों के बीच भिंडत 23 अक्टूबर को होने वाली है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के लिए राहत की बात रही कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी फिट होकर लौट आए हैं। शाहीन जो कि काफी दिनों से पैर की चोट के कारण टीम से बहार चल रहे थे। लेकिन अब वह पूरी तरह फिट है और विश्वकप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
जब बाबर आजम से ये यह सवाल पूछा गया कि क्या शाहीन शा अफरीदी भारत के खिलाफ मैच खेलेंग तो कप्तान बाबर आजम ने भी इस पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि शाहीन शाह अफरीदी और फख़र जमान टीम में वापस आ चुके हैं । अभी पहला मैच खेलने के लिए हमारे पास लिए छह दिन बाकी हैं ।इसलिए हम अपने अभ्यास मैचों का भरपूर उपयोग करेंगे । शाहीन अफरीदी अब पूरी तरह से फिट हैं और अपना 100 प्रतिशत देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।शाहीन को खेलते हुए देखने के लिए हम उत्साहित हैं।
बता दें कि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं जो कि अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। पिछले विश्वकप में शाहीन शाह ने भारत के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग की थी। और पाकिस्तान को भारत ने 10 विकेट से हराया था। पिछले साल टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी मात दी थी। पाकिस्तान की जीत में अफरीदी की बड़ी भूमिका रही थी । शाहीन अफरीदी ने तीन अहम विकेट लिए थे । उस मुकाबले में पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को आउट किया था।