अवैध बजरी परिवहन/खनन व भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध बजरी से भरा हुआ डम्पर किया डिटेन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 18 सितंबर, जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव ने जिले मे हो रहे अवैध बजरी खनन / परिवहन व भण्डारण
के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त वृताधिकारियो के निर्देशन मे समस्त
थानाधिकारियो को कार्यवाही करने के निर्देशित करने पर
रामेश्वर प्रसाद पु०नि० थानाधिकारी थाना दबलाना द्वारा रात्रि गस्त एंव अवैध कार्य चैकिग के दौरान
अवैध बजरी खनन/ परिवहन व भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध बजरी से भरा हुआ डम्पर
बिना नम्बरी को डिटेन कर थाना परिसर मे खङा करवाया जाकर अवैध बजरी के संबध मे
नियमानुसार कार्यवाही हेतु खनिज विभाग के अधिकारियों को सुचित किया गया ।
पुलिस
रामेश्वर प्रसाद पु०नि० थानाधिकारी थाना दबलाना जिला बून्दी मय जाप्ता थाना दबलाना