टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की हुई शुरूआत

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की हुई शुरूआत
‘‘म्हारे गांव टीबी न पसारे पांव’’ पोस्टर का जिला कलक्टर ने किया विमोचन
बूंदी, 16 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘म्हारे गांव टीबी न पसारे पांव’’ पोस्टर का विमोचन कर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार ंिसह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. समर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 कुलदीप मीना मौजूद रहे।
सीएमएचओ डॉ. ओपी समर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बून्दी के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2025 तक राज्य मे क्षय उन्मूलन का लक्ष्य अर्जित करने की दिशा में यह अभियान चलाया गया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलदीप मीना ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, चिकित्साकर्मी, शिक्षक, सचिव, आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ता, टीबी चौम्पियन एवं आमजन की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियो का आयोजन व प्रचार-प्रसार बून्दी जिले की चयनित ग्राम पंचायतो/वार्डांे मंे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त राजस्थान अभियान के अन्तर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत मे प्रत्येक ब्लॉक मे 5 ग्राम पंचायत/वार्ड चयनित कर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंे जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल माथुर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक धीरेन्द्र सिह भी मौजूद रहे।