प्रेस नोट
क्लब हिल्स एवं क्लब बिजयनगर रॉयल द्वारा पिकनिक कार्यक्रम के तहत महिलाओ को आत्मरक्षा के गुर सिखाये
सुमेरपुर, महेंद्र मेवाड़ा
सुमेरपुर लॉयन्स एवं लियो क्लब सुमेरपुर हिल्स परिवार द्वारा एवं लॉयन्स क्ल्ब बिजयनगर रॉयल परिवार द्वारा (अजमेर) के पास से भ्राहतृत्व भाव को बढ़ाने हेतु दोनों क्लब परिवारो का पिकनिक के साथ महिलाओ में आत्मरक्षा को लेकर यहाँ के निजी फार्म हाउस पर कार्यक्रम रख गुण सीखाये गये।
बिजयनगर रॉयल के प्रोजेक्ट चैयरमेन एवं जोन चैयरमेन लायन अमित लोढ़ा ने बताया कि लॉयन्स क्लब सुमेरपूर हिल्स के चार्टर अध्यक्ष एवं जोन चैयरमेन लायन पंकज राज मेवाड़ा से वार्ता कर आपस एक दूसरे क्लब्स के सेवा कार्यो को करते हुए फेलोशिप कार्यक्रम करने की चर्चा की जिससे आपस मे सभी लायन साथियो का मिलना भी हो और एक दूसरे में सेवा कार्यो के साथ-साथ भाईचारा को बढ़ाने हेतु स्नेहमिलन का कार्यक्रम भी हो।
चार्टर अध्यक्ष एवं जोन चैयरमेन मेवाडा ने बताया कि ये तो हमारे लिए खुशी की बात होगी इसी के तहत दोनों क्लब्स का स्नेह मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ महिलाओं ओर बालिकाओ के लिये आत्मरक्षा को लेकर सेल्फ डिफेन्स कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमे कोच कविता राव द्वारा महिलाओ व बालिकाओ को आत्मरक्षा के गुण भी सिखायें गये व साथ मे लाइव कार्यक्रम में ज्योत्स्ना, रेणुका, दिव्या एवं अंकिता द्वारा आपस शो फाइट भी आयोजित करवा कर सभी को मुसीबत के समय में अपनी आत्मरक्षा कैसे की जाए उसके बारे में बताया गया।
क्लब बिजयनगर रॉयल के अध्यक्ष ज्ञानचंद कोठारी एवं साथी सदस्यों द्वारा गवर्नर दिलीप तोषनीवल, पूर्व गवर्नर अनिल नाहर, बहुप्रान्तीय अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं सभी लायन साथियो का आपस मे स्नेहमिलन करवाकर स्वागत व सम्मान किया गया व स्नेहमिलन कार्यक्रम का पूरा आयोजन कोषाध्यक्ष लायन देवेंद्र रांका द्वारा किया गया।
चार्टर अध्यक्ष मेवाडा द्वारा क्लब बिजयनगर रॉयल का एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र राका का विशेष आभार प्रकट कर सभी लायन साथियो का फेलोशिप कार्यक्रम करने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया गया व बिजयनगर से यहां आकर पिकनिक का कार्यक्रम करने हेतु व सेवा का मौका देने हेतु ह्र्दय से आभार प्रकट किया।
इस पुनीत सेवा कार्यो में सरंक्षक शीला हरवानी, अध्यक्ष कंचन हरवानी,
अध्यक्ष ज्ञान कोठारी, सचिव शांतिलाल चपलोत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र राका, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन अतुल जैन, पूर्व अध्यक्ष विपिन मेहता, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित लोढ़ा, लॉयन अविनाश गदिया, सचिव सुनीता मेवाडा, कोषाध्यक्ष श्वेता सिंघवी, उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्स्ना सिंह भाटी, भावेश मेवाडा, क्लब प्रशासक प्रियंका मेवाडा, सहसचिव महेन्द्रराज मेवाडा,
सहकोषाध्यक्ष विशाल सिंघवी, डायरेक्टर सतीश हरवानी, लियो युधिष्ठिर सिंह चुंडावत, लियो रविन्द्र सिंह भाटी, लियो संयम खान, लियो आयेशा खान, लियो आर्यन मेवाडा एवं अन्य लायन साथियों का सेवा कार्यो में सहयोग रहा।