रवींद्र बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय चंवरा में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी/ चंवरा | गांव के रवींद्र बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय चंवरा में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हमीर सिंह शेखावत पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रहे तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार भार्गव पूर्व व्याख्याता एवं भोपाल सिंह शेखावत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा सभी गुरुजनों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हमीर सिंह शेखावत ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए गुरु महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में बुराइयों के साथ-साथ एक अच्छाई जरूर होती है इसलिए हमें उसकी बुराइयों को छोड़कर उसकी अच्छाई ग्रहण कर लेनी चाहिए। इस दौरान पूर्व व्याख्याता सुरेश कुमार भार्गव द्वारा कविता के रूप में लिखा प्रशस्ति पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य शर्मा एवं समस्त स्टाफ द्वारा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शेखावत को भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मुकेश कुमार सैनी द्वारा किया गया। इस दौरान दीपचंद कड़ाला, जेपी महरानियां, राजकुमार शर्मा, राजकमल सैनी, जय कुमार, मुकेश कुमार सैनी, रामधन सैनी एवं विद्यालय के सभी कार्मिकों सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।