राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण: CM अशोक गहलोत
Jaipur . कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी की आज 2019 के मानहानि केस में दोषी पाये जाने के बाद लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। सचिवालय से आज एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें राहुल गांधी के अब सांसद नहीं बने रहने की बता कही गई। इस घटना क्रम के बाद अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने इस बीजेपी सरकार का तानाशाह राज बताया है।
राजस्थान मुख्यमंत्री ने कहा कि, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। श्री राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।
इसके अलावा गहलोत ने ट्विट करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी ने महंगाईए बेरोजगारीए भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।
बेईमानों का समर्थन कर रही भाजपा
सीएम गहलोत ने साथ ही नीवर मोदी और ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि भापजा बईमान लोगों का समर्थन कर रही है। सीएम ने कहा कि , ये समझ के परे है कि भाजपा नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे बेईमानों के समर्थन में क्यों खड़ी हो रही है। भाजपा को बताना चाहिए कि गरीबों के हक को लूटकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, ललित मोदी चोर नहीं हैं।