बूंदी 2जुलाई। नृसिंह आश्रम बाणगंगा, बूंदी मे 21 दिन से चल रहे पंचम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की आज पूर्णाहुति होगी, साथ ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा और महाप्रसादी का आयोजन होगा।
यज्ञाचार्य पंडित विष्णु तिवारी जी के सानिध्य में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में जितेंद्र गुर्जर, रामावतार नोशाल्या, राजेश शर्मा, कमल शर्मा, दुर्गाशंकर राठौर, सुरेश गौतम, अभिनव शर्मा, रामकिशन नागर, कैलाश बागड़ा, रामराज नागर ने सहपत्निक हवन किया।
उज्जवल क्लासेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने आश्रम कर हनुमान चालीसा पाठ किए।
कार्यक्रम से जुड़े राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा ने बताया कि नृसिंह आश्रम में पिछले 21 दिन से अनवरत सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम चल रहा है, यहां हनुमान चालीसा पाठ करने प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं, साथ ही 27 जून से पंच कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ चल रहा है। हवन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है, तत्पश्चात शाम को आरती के साथ हवन का समापन होता है। नृसिंह आश्रम, बूंदी हाड़ौती क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केन्द्र है।
एडवोकेट पंकज रॉयल ने बताया कि इस कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने में बजरंग जनकल्याण एवं आध्यात्मिक समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष गिरिराज प्रजापत, सचिव दिलीप शर्मा उर्फ कालू, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा एवं आश्रम से जुड़े धर्म प्रेमी मोहित शर्मा, बंटी गौतम, यशवंत शर्मा, कालू कटारा, जगदीश शर्मा, दीपक पंचोली, शुभम शर्मा, हनुमान राठौर, भोलाशंकर दुबे, कांता प्रसाद बागड़ा,अनुराग दाधीच, चेतन शर्मा, बृजेश गौतम, जितेंद्र शर्मा, जगदीश धाभाई, पंडित रामस्वरूप शर्मा, लोकेश शर्मा, चेतन पंचोली, आदित्य शर्मा, अरविंद, नितेश शर्मा, रवि गौतम, गणेश दाधीच, बंटी पंचोली, हर्षवर्धन शर्मा आदि जी जान से जुटे हुए हैं।