यतीश कुमार शर्मा
जयपुर आमेर।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस देशमुख ने बताया कि समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को स्थाई वारंटी 299 सीआरपीसी, पीओज, (8) सीआरपीसी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर श्री सुमित कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन एवं श्री सौरभ तिवारी सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निर्देशन एवं श्री शिवनारायण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना आमेर जयपुर उत्तर के नेतृत्व में श्री गिरधारी कानि. 9759 श्री नरेश कानि. 9020, श्री मोहनलाल कानि. 10150 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर वांछित अपराधियों पर निगरानी जारी रखी गई एवं दिनांक 30-8-2021 को स्थाई वारंटी संतोष कुमार पुत्र श्री धर्म सिंह निवासी अमोली पोस्ट नवली बयाना भरतपुर फरार चल रहा था जिस को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।