ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा बूंदी राजस्थान कोटा विकास प्राधिकरण एक्ट का परिषद ने किया विरोध क्या कार्य स्थगित दिया ज्ञापन। बूंदी 27 जुलाई । 24 जुलाई 2023 को राजस्थान विधानसभा में कोटा विकास प्राधिकरण एक्ट पारित किया गया है जिसमें बूंदी उपखंड के 48 गांव के केपाटन उपखंड के 15 गांव कुल बूंदी जिले के 63 गांव को केडीए में शामिल किया गया है जिससे पूरी बूंदी में आक्रोश व्याप्त है अभीभाषक परिषद बूंदी भी इस विधेयक का घोर विरोध करती है परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह नरूका ने बताया कि विधायक में बूंदी जिले के गांव को शामिल करने से वहां के काश्तकार व जनता को काफी परेशानी होगी अतिक्रमण व भू माफियाओं का बोलबाला होगा योजनाबद्ध तरीके से बूंदी के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए यह विधेयक बनाया गया है जिससे अभिभाषक परिषद बूंदी में काफी आक्रोश है परिषद इस विधेयक का घोर विरोध करती है और इसी विरोध के कारण अभिभाषक परिषद द्वारा आज का न्यायिक कार्य स्थगित रखा गया है और राज्यपाल महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया गया है कि विधेयक पर पुनर्विचार कर विधेयक को निरस्त किया जाना चाहिए विधायक किसी भी रूप में बूंदी की जनता के लिए ठीक नहीं है इससे बूंदी की जनता काफी निराश है ज्ञापन परिषद के सचिव मुकेश शर्मा ने पढ़कर सुनाया ज्ञापन देने में परिषद के कार्यकारिणी किशन वर्मा दुर्गा शंकर शर्मा रामनिवास मीना व अधिवक्ता भूपेंद्र सक्सेना प्रकाश चंद भंडारी हैदर अली अशोक शर्मा संजय शर्मा राजेंद्र जैन नगेंद्र सिंह हाडा रमेश सिंह हाडा नारायण सिंह हाडा जितेंद्र हाडा देवराज गुर्जर भीमराज गुर्जर अशोक मीणा नंद लाल योगी पंकज दाधीच रमेश चंद्र वर्माआदि अधिवक्ता गण सहित केडिए भगाओ-बूंदी बचाओ संघर्ष समिति के रुपेश शर्मा,भगवान लाडला,मुकेश माधवानी,पप्पू गुर्जर,संदीप देवगन,अशोक कुमावत,विकास सनाढ्य,प्रभात जैन,अंशु दाधीच,राकेश गुरबानी,दयाराम गुर्जर,उपस्थित रहे