जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। और यह फोन Motorola Edge 20 Pro हो सकता है। इस फोन को वैश्विक रूप से पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। और हाल ही जारी टीज़र के अनुसार
इस फोन को भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर , 12GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे दमदार फीचर्स मौजूद हैं।
Motorola Edge 20 Pro संभावित फीचर्स
जैसा की हमने बताया इस फोन को ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। और उम्मीद करते हैं कि जब यह भारत में आएगा तो फोन में वही स्पेसिफिकेशंस होंगे। इस फोन में 6.67-इंच का FHD + OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर भी मौजूद है जिसे 12GB तक रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 11 पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा भी होगा जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 16MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5x ऑप्टिकल जूम और 50x डिजिटल जूम के साथ 8MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर होगा।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारत में यह कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है। स्क्रीन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है पावर देने के लिए फोन में 4,500mAh की बैटर मौजूद है। फोन 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 5जी सपोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।