बूंदी: समाजसेवी हाजी मुस्ताक अली की पुण्यतिथि को सेवा संकल्प कर मनाया
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 8 जून। पुरुषोत्तम पारीक संरक्षक अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ बूंदी के नेतृत्व में स्वर्गीय हाजी मुस्ताक अली प्रधानाध्यापक पूर्व बूंदी जिला अध्यक्ष कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ राजस्थान की पुण्य तिथि मनाई गईं|
इस अवसर पर प्रातः 7 बजे नवल सागर पार्क पर पक्षियों को दाना डाला जो 7 दिन तक डाला जाएगा इस के उपरांत पक्षियों के लिए पानी पीने के परेंडे बांधे और फिर पोधा रोपण किया गया| इस के उपरांत सामान्य चिकित्सालय बूंदी में मरीजों को फल वितरित किए गए एवम गरीबों को भोजन कराया गया और अनेक सामाजिक कार्य किए गए| इस मौके पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महा संघ के संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक, जिला रसद समिति के सदस्य मुकेश दाधीच, मुस्ताक जी के पुत्र बूंदी कांग्रेस महा सचिव इश्तियाक अली, .नागराज सिंह, सेवादल पुर प्रवक्ता शंकर लाल बैरवा, नासिर मुल्तानी अल्पसंख्यक बूंदी जिला अध्यक्ष, जफर बक्श इकबाल अंसारी, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ एकीकृत जिला अध्यक्ष अनीस अहमद, नईम अली,शमशाद अली , मोहिनुदीन, हनीफ अंसारी,ताहिर भाई ,अबरार खान परिवार की बिटिया आनियाअली, रिदा खान ,आसिमा ,आएशा ,अरिशा आदि लोग शामिल थे|