अंतिम छोर तक हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की पहुँच को लेकर गंभीर है जिला प्रशासन

-जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने सोमवार सुबह ली एक के बाद एक मैराथन बैठकें

-सतर्कता समिति, एसडीजी लक्ष्यों, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और 15 सूत्री कार्यक्रम की ली बैठक

-साप्ताहिक समीक्षा बैठक में की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

-बंद पड़ी ई-मित्र प्लस मशीनों का सदुपयोग करें, विभिन्न सेवाओं के लम्बित आवेदनों को निस्तारित करें :जिला कलक्टर

-एसडीजी लक्ष्यों की प्राप्ति में अधिकतम योगदान दें विभाग :जिला कलक्टर

राजसमंद । जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने सोमवार सुबह एक के बाद एक मैराथन बैठकें लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी नरेंद्र जैन सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक, संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक, सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति समीक्षा बैठक, सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला टास्क फोर्स एवं प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। जिला परिषद सीईओ जैन ने हाल ही में आर के जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दूर करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।