समाज के विकास मे बुर्जुगो का अहम योगदान-राखी गौतम।


समाज के विकास मे बुर्जुगो का अहम योगदान-राखी गौतम।

वृद्वजनों का हुआ सम्मान,अभिभूत हुऐ वृद्वजन, 2 बुर्जुगों ने देहदान तथा 13 व्यक्तियों ने नेत्रदान का लिया संकल्प

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 08 जून । कोटा शहर मे भीषण गर्मी के बीच वृद्वजनो का अपने सम्मान के प्रति बढा उत्साह एक ऐतिहासिक नजारा दादाबाडी स्थित दानबाडी मे देखने को मिला। कोटा दक्षिण कांग्रेस प्रत्याक्षी एव पीसीसी सचिव राखी गौतम के नेतृत्व मे 08 वां वरिष्ठजन सम्मान समारोह की श्रृंखला मे बुधवार को दादाबाडी स्थित दानबाडी परिसर मे सम्पन्न हुआ।
इस दौरान आन्तगुक वृद्वजनो का सादगी पूर्वक प्रवेश द्वार पर चंदन तिलक तथा अक्षत लगाते हुऐ साल ओढा कर स्वागत सत्कार किया गया। जिस मे दादाबाडी,प्रतापनगर,शास्त्रीनगर,शक्तिनगर,बसंत विहार,गणेश तालाब, चित्रगुप्त काॅलोनी,तलवंडी सेक्टर 4 एवं 5,महावीर नगर विस्तार योजना क्षेत्र के वरिष्ठ जनों ने समारोह मे उपस्थिति दर्ज कराई गई।
गौतम ने बताया कि मैं अत्यन्त सौभाग्यशाली महिला हूॅ कि मेरे एक छोटे से निवेदन पर आप सभी मेरे माता-पिता तुल्य वृद्वजन मुझे आर्शीवाद देने समारोह मे आ जाते हैं। मै आपसे इस प्यार-दुलार की सदैव आभारी रहूॅगी। आज कल की पीढी के लोग नौकरी-पेशा की दौड मे अपने माता-पिता को अकेले छोड कर अपनी आजिविका मे व्यस्त हो जाते है और माता-पिता को वृद्वाश्रम के हवाले छोड दिया जाता हैं जो कि काफी दुखद विषय हैं। चूकिं मेरा नाम ही राखी है जिससे स्वतः ही प्रतीत होता है कि यह एक वचन सूत्र हैं। इस हेतु कभी आपको अकेला या असहाय महसूस नही करने देने की बात मंच के माध्यम से कही। गौतम ने बताया कि आप सभी वृद्वजनो के प्रत्यक्ष दर्शन स्वरूप ही आत्मविश्वास मे दोगुनी बढोत्तरी हो जाती है और सकारात्मक उर्जा की वृद्वि होती हैं। मन से युवा व्यक्ति द्वारा आजीवन युवा रहने की बात मंच के माध्यम से कही।
वरिष्ठ समाजसेवी जी0डी पटेल ने बताया कि जीवन से अहंकार नाम के शब्द का त्याग कर दो,जीवन जीने मे आनन्द की कई गुना वृद्वि होगी साथ ही संयमित आहारभोजन करने की बात मंच के माध्यम से कही।
वरिष्ठ वक्ता ओ0पी0शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति मन मे जो विचार रखता है उसे वही प्रतीत होता दिखता है।इस प्रकार के आयोजनो से पारस्परिकता सहित अपनत्व की भावनाओं का विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान समारोह मे ल वरिष्ठजनो का सम्मान हुआ।
वृद्वजनो ने समारोह के दौरान चिकित्सा एवं जांच शिविर मे ईथाॅस हाॅस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा लगभग 2100 से अधिक लोगो की निशुल्क बी0पी0,शुगर,ई0सी0जी, सहित अनेक जांच की। तदोपरांत चिकित्सकों द्वारा जांच उपरांत परामर्श दिया गया।
इस दौरान गौतम द्वारा कराऐ जाने वाले पुनित एवं समाजिक कार्यो से अभिभूत होकर पूर्व लेखाधिकारी गणेश लाल गोयल तथा श्रीमती मंजीत कौर द्वारा शाईन इंडिया फांउण्डेशन के माध्यम से देहदान का पर्चा भर संकल्प लिया। साथ ही 13 व्यक्तियों द्वारा नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा गया।
समारोह के समापन दौरान समाजसेवी विध्याशंकर गौतम द्वारा समस्त आंगन्तुक वृद्वजनो का आभार व्यक्त करते हुऐ धन्यवाद ज्ञापित किया