मालवीय नगर, (O.C) ग्रेटर नगर निगम जयपुर के वार्ड नंबर 127 में विधायक आपके द्वार अभियान के अंतर्गत माननीय विधायक कालीचरण सराफ महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जन सुनवाई हेतु । बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया था बूथ स्तर की मीटिंग के बाद मीडिया कर्मियों को दिए अपने साक्षात्कार में महिला सामाजिक सेविका द्वारा न्यूज़ चैनल पर सफाई कर्मियों को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने पर वाल्मीकि समाज व वार्ड 127 की सफाई कर्मियों ने अपने कार्य का बहिष्कार किया। वार्ड पार्षद जय श्री गर्ग द्वारा वाल्मीकि समाज व उक्त महिला को समझाइश कर सामूहिक रूप पर माफी मांगने की मांग रखी। पुनरावृति ना हो इसलिए उक्त महिला से माफी मंगवाई गई।
जिस महिला ने न्यूज़ चैनल पर वाल्मीकि समाज व सफाई सैनिकों को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने पर पूरे वाल्मीकि समाज में आक्रोश रहा।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा देवी, अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश महासचिव व जयपुर संभाग प्रभारी योगेंद्र कुमार जाजोटर, अरुण सोनवाल प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, मनोज चावरिया समाज सेवक प्रत्याशी जयपुर शहर सरपंच, संजय वाल्मीकि अध्यक्ष राजस्थान विकास संघ, हंसराज चौहान अध्यक्ष जयपुर युवक संघ, रामावतार कलोसिया राजस्थान विकास संघ, रामचरण मोटा जिलाध्यक्ष एबीवीएम, नरेश टुडलायत शहर अध्यक्ष एबीवीएम, अनिल पवार अरुण सोनवाल, लाल चंद गोयर, प्रेम वाल्मीकि, बलराज सारण, रतन सोनवाल, मुकेश पटुना, प्रीतम चावरिया, गोपाल राणवा के साथ काफी समाजसेवी मौके पर उपस्थित रहे।
मौके पर महिला व न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर ने अंबेडकर स्थल सत्कार शॉपिंग सेंटर के पास उपस्थित रहकर सभी समाजसेवियों के सामने माफी मांगी और बाबा साहब को माल्यार्पण कर दोबारा गलती ना करने की अपील की।
साथ ही अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष इन्द्रा देवी ने कहां की सफाई सैनिक व समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वाले को भविष्य में कभी बख्शा नहीं जाएगा। और सभी लोगों को साथ और एक दूसरे की इज्जत करना की अपील की कि सभी समाज के बंधु इज्जत चाहते हैं आप हमारे समाज बंधुओं को इज्जत दो हम भी आपकी इज्जत भी करेंगे और सेवा भी करेंगे।