मैदान पर भिडे गये विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो, वीडियो हुआ वायरल

जयपुर। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 वां और अंतिम टेस्ट बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने मजबूत पकड बना ली है। मैच के तीसरे दिन खेल शुरू होने के कुछ देर बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के बीच नोंक झोंक हो गई। मामला बढ़ता हुआ देखकर अंपायर और बेन स्टोक्स को बीच बचाव करना पड़ा। मैदान पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वजह से हुई नोंक झोक
दनअसल तीसरे दिन के खेल शुरू होने पर बॉल मोहम्मद शमी के हाथ में थी। पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो रन नहीं बना पाये जिसके बाद कोहली ने जॉनी बेयरस्टो पर तंज कसा और कहा कि यह टिम साउथी नहीं है जिसे चौके छक्के लगा सके। इस बात पर जॉनी बेयरस्टो भडक गये और विराट कोहली पर चिल्लाने लगे। 

विराट कोहली ने भी जॉनी बेयरस्टो को चुपचाप बैटिंग करने की नसीहत दे दी। बात बढती देखकर बेन स्टॉक्स और अंपायर ने मामला शांत करवाया। इससे पहले बेयरस्टो और विराट कोहली दूसरे दिन का खत्म होने पर हंसी मजाक करते नजर आए थे। तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो दोनों के बीच तनातनी नजर आई। बेयरस्टो ने इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब रन बनाए थे। कोहली इसी को लेकर तंज कस रहे थे।

106 रन बनाकर आउट हुए बेयरस्टो
कोहली के साथ नोंक झोंक के बाद बेयरस्टो ने शतक पुरा किया और 106 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने बेयरस्टो को कोहली के साथ कैच आउट करवाकर पैवेलियन भेजा। बेयरस्टो ने 140 गेंदों का सामना करके 106 रन बनाये जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।