बूंदी (शिवकुमार शर्मा) आज जिला मुख्यालय स्थित मीरा गेट चौराहे पर बूंदी शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा के खिलाफ खासा रोष दिखा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की व हरिमोहन शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए व हरिमोहन शर्मा पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा जिले में भ्रष्टाचार को सह दी जा रही है,
जिले के प्रभारी मंत्री प्रसादी लाल मीणा से उनके व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा मर्यादा के विरुद्ध व्यवहार किया व उन्हें बूंदी में नहीं घुसने की चुनौती दी जब से लेकर अभी तक प्रभारी मंत्री का बूंदी में जनसुनवाई का कोई भी आयोजन नहीं हुआ है जो बूंदी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए चिंता का विषय है कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा को तत्काल पद से मुक्त करने के लिए पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं प्रदेश नेतृत्व से कार्यकर्ताओं द्वारा अपील की गई कि जल्द से जल्द इस विषय में निस्तारण निकाला जाए ताकि कार्यकर्ताओं को बल प्रदान करने के लिए ऐसे भ्रष्टाचारी नेताओं को पार्टी से मुक्त किया जाए l उग्र प्रदर्शन के दौरान वार्ड पार्षद मोइनुद्दीन अंसारी, युवा नेता जिब्रान खान, रामप्रताप, महावीर, दयाराम बेरवा, मुकेश मीणा, शिवजी लाल कीर, मनमोहन वैष्णव , दयाराम गुर्जर , श्यामलाल, नाथूलाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे l