जयपुर। आज ब्रिस्बेन में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वार्म अप मैच खेला गया जिसमें भारत ने मेजबान टीम पर 6 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम के खिलाडियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फिल्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया । इस बीच विराट के फील्डिंग की जबरदस्त सरहाना की जा रही है। जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किया है।
दरअलस विराट कोहली की फील्डिंग ने इस मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई। जब 19 वें ओवर की दूसरी गेंद पर जब जोश इंगिलस हल्के हाथ से शॉट खेलकर एक रन चुराना चाहते थे तो विराट ने चीते जैसी फूर्ती दिखाकर शानदार थ्रो किया और टिम को रन आउट करके पैवैलियन का रास्ता दिखा दिया। पवेलियन लौट गए।अगर टीम डेविड आखिर तक रूकते तो यह मैच ऑस्ट्रेलिया जीत सकता था।
इसके अलावा मैच में एक और लम्हा आया जब विराट कोहली ने दिल जीता। इस बार 20 वें ओवर में मोहम्मद शमी ने बॉल पैट कमिंस को डाला और कमिंस ने लॉन्ग ऑन की दिशा जोरदार प्रहार किया। लेकिक सीमा रेखा पर तैनात विराट ने उछलकर एक हाथ से कैच लपक लिया। विराट ने शानदार संतुलन दिखाया और पैर को सीमा रेखा से टच होने से बचा लिया। एक समय आसानी से मैच जीतती हुई दिखाई दे रही आस्ट्रेलिया की टीम को विराट के शानदार फील्डिंग ने रोक लिया और भारत को अंत में 6 रनों से रोमांचक जीत मिली।