युवक ने सेलफ़ास खाकर जीवन लीला समाप्त की
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
रानीपुरा (बूंदी) राजस्थान
रानीपुरा(बूंदी) 8 नवंबर,
सेल्फास खाने से पिता की इकलौती संतान दुर्गापुरा निवासी हरिशंकर 27 पुत्र मोहन लाल मीणा की मंगलवार को कोटा के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हुई। हेड कांस्टेबल हरीश सोलंकी ने बताया कि मृतक ने सोमवार को किसी कारण से सेल्फास खाई। परिजन खेत में पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिलने पर उसे उपचार के लिए तुरंत ही बूंदी अस्पताल ले गए। जहां से कोटा रेफर किया गया। कोटा के मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार शुरू हुआ लेकिन उपचार के दौरान ही मंगलवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर के परिजनों को सौंपा। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। मृतक माता-पिता की इकलौती संतान था।
'मासूमों के सिर से उठा पिता का साया'
मृतक के 6 वर्षीय पुत्री तथा 5 वर्षीय पुत्र है । जिनके ऊपर से अब पिता का साया उठ चुका है।