Jaipur जिला प्रमुख को लेकर कांग्रेस में मचा बवाल, मंत्री मंडल विस्तार पर पड़ सकता है असर

जयपुर। प्रदेश की राजधानी में जिला प्रमुख को लेकर कांग्रेस पार्टी में बवाल बढ़ता जा रहा है। जयुपर में भाजपा जिला प्रमुख बनने के ​बाद पायलट ग्रुप और गहलोत ग्रुप के विधायक फिर से आमने सामने हो गये हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जयपुर में हुए उलटफेर से कांग्रेस आलाकमान नाराज है। और अंदाजा लगाया जा रहा है ​कि इस नाराजगी से प्रदेश में होने वाले मंत्री मंडल विस्तार पर असर पड़ सकता है।
ये था पूरा मामला
दरअसल विधायक ​वेद प्रकाश सोलंकी ने रमा देवी को कांग्रेस से जिला प्रमुख का उम्मीद बनाये जाने की सिफारिश प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा से की थी, लेकिन डोटासारा ने सबकी राय जानने के बाद जिला प्रमुख प्रत्याशाी चुनने की की बात कही। इसके बाद रमा देवी चोपड़ा ने बीजेपी से नामांकन भरने से ठीक पहले बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रमा देवी को पार्टी में शामिल किया। रमा देवी को बीजेपी से सिंबल मिला और क्रॉस ​वोटिंग के कारण रमा देवी बीजेपी से जिला अध्यक्ष का चुनाव जीत गई।
इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के विधायक आमने सामने हो गये। खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि कुछ जयचंदों की वजह से ऐसा हुआ है। कुछ जयचंद कांग्रेस पार्टी में होकर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत आलाकमान तक जायेगी और एक्शन लिया जायेगा।
वहीं, विधायक इंद्राज गुर्जर ने चांदना के इस बयान पर पलटवार किया और कहा कि जैसलमेर में हुआ उसका भी अशोक चांदना जिक्र करें और बतायें कि वहां कौन जयचंद था और उस पर क्या कार्यवाही हुई।