जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की हो बेहतर माॅनिटरिंग - जिला कलक्टर
- राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक सम्पन्न
बूंदी, 19 फरवरी। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा एवं जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर भी मौजूद रही।
बैठक में जिला कलेक्टर ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनाना अस्पताल में मदर मिल्क बैंक के लिए 2 इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पम्प, दो 12 चैनल ईसीजी मशीन तथा कम्प्यूटर क्रय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संवदेक के माध्यम से 10 वार्ड हेल्पर एवं 3 फार्मासिस्ट लगाए जाने की सहमति हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय के लिए दो फायरमैन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद को पत्र लिखा जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि सांसद कोष से प्राप्त होने वाली एम्बुलेंस का नियमानुसार उपयोग किया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में बजट की उपलब्धता के लिए प्रयास किए जावे।
उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही सफाई व्यवस्था की नियमित माॅनिटरिंग भी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि जनाना अस्पताल के गेट को मर्ज करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि विधायक कोष के माध्यम से चिकित्सालय में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता कराई जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, डाॅ. धनराज मधुर, वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. गजानंद वर्मा, सहायक लेखाधिकारी अनिल जैन आदि मौजूद रहे।