-महिलाओ को गारंटी योजना की दी जानकारी
-जनसंपर्क के दौरान मंत्री धारीवाल का जोरदार स्वागत
कोटा, 19 नवंबर : कांग्रेस सरकार आते ही सफाई कर्मियों की बढ़ती में बढ़ोतरी की जाएगी साथ ही कोटा में भी सफाई कर्मियों के पदों में बड़ा इजाफा किया जाएगा। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को जनसंपर्क के दौरान नयापुरा वाल्मीकि बस्ती में क्षेत्र वासियों को संबोधित किया। मंत्री धारीवाल के पहुंचते ही स्वागत करने वालों की होड़ मच गई क्षेत्र के लोगों ने धारीवाल का जबरदस्त स्वागत कर भरपूर समर्थन का भरोसा दिलाया साथ ही रोड शो के नयापुरा क्षेत्र में पहुंचते ही आतिशबाजी फूल मालाओं से और जगह-जगह पर साफे बांधकर फलों से तोड़कर धारीवाल का स्वागत किया गया साथ ही उनके द्वारा कोटा में करवाए गए विकास कार्यों पर आभार व्यक्त करते हुए जीत की अग्रिम बधाइयां दी।
नयापुरा क्षेत्र के चार वार्डो में पहुंच मंत्री धारीवाल का रोड शो जनसंपर्क
मंत्री शांति धारीवाल का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है रविवार को धारीवाल नयापुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 67, 58,57 और 37 में पहुंचे प्रत्येक गली मोहल्ले में धारीवाल के पहुंचते ही स्वागत करने वालों का हुजूम देखा नजर आया। राज भवन रोड से मंत्री धारीवाल ने रविवार को जनसंपर्क शुरू किया क्षेत्र के बग्गी खाना सिविल लाइन, ब्रजराजपुरा नयापुरा इस्माइल चौक वाल्मीकि बस्ती सब्जी मंडी क्षेत्र सहित खाई रोड से नयापुरा क्षेत्र के गली मोहल्ले में घर-घर पहुंचकर मंत्री धारीवाल ने जनसंपर्क किया जहां क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत सम्मान कर मंत्री धारीवाल के विकास कार्यों की खुले दिल से सरहाना की। क्षेत्र के मंदिर समितियां व्यापारिक संस्थाओं के साथ-साथ क्षेत्र की महिलाओं ने परिवार सहित स्वागत सम्मान कर मंत्री धारीवाल को विजय तिलक लगाकर जीत के लिए आश्वस्त किया।
बाइक पर सवार होकर वार्डों की गलियों में पहुंचे मंत्री धारीवाल
जनसंपर्क के दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में पहुंच रहे हैं क्षेत्र के लोगों से रूबरू हो रहे हैं रविवार को ब्रजराजपुरा बाजी खाना क्षेत्र की सकरी गलियों में बाइक पर बैठकर मंत्री धारीवाल जनसंपर्क करने पहुंचे तो क्षेत्र के लोग भी हैरान रह गए उन्होंने धारीवाल का जोरदार स्वागत कर जीत के लिए आश्वस्त किया। मंत्री धारीवाल ने महिलाओं को सरकार की महिलाओं को राहत प्रदान करने वाली गारंटी योजना के बारे में जानकारी दी वहीं क्षेत्र के शेष बचे बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि वंचित रह गए लोगों को भी कांग्रेस सरकार के गठन होने के साथ ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा।