RAS बनने के लिए होगा जबरदस्त कॉम्पिटिशन, 988 पदों के पर आये इतने आवदेन

जयपुर। आरएएस प्री 2021 के पदों पर आवेदन करने की गुरूवार को अंतिम तिथी खत्म हो गई। यह आवेदन 4 अगस्ता को स्टार्ट हुए थे। राजस्थान लोक सेवा आयोग राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए 988 पदों पर विज्ञप्ति निकाली थी जिसमें छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जो दर्शाता है कि अभ्यर्थीयों को आरएएस बनने के लिए ​​कठिन कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रारम्भिक परीक्षा की परीक्षा तिथी भी घोषित कर दी है। प्रदेश में आरएएस प्री के लिए 27 एवं 28 अक्टूबर की तारीख घोषित कर रखी है।

कुल 988 रिक्तियों की विभागीय स्थिति
राज्य सेवा में 363,आरएएस- 76 लेखा सेवा- 32, सहकारी सेवा- 33, नियोजन सेवा- 7
कारागार सेवा- 9, उद्योग सेवा - 4, आरपीएस 77, राज्य बीमा सेवा- 3, वाणिज्यिक कर- 38, नागरिक रसद सेवा- 6, पर्यटन सेवा- 4, परिवहन - 7
समेकित बाल विकास- 8, ग्रामीण विकास- 21, श्रम कल्याण सेवा- 1, राज्य कृषि सेवा- 37, अधीनस्थ सेवा में 625 वैकेंसी

चयन प्रक्रियाः
अभ्यर्थीयों के लिए प्री और मैन्स परीक्षा का आयोजन ​करवाया जायेगा। प्री परीक्षा में 150 बहुविकल्पात्मक प्रशन होंगे जिनका अंकभार 200 होगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और विज्ञान के अलावा मैथ्स, री​जनिंग, के प्रशन आयेंगे। प्री परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थीयों को मैन्स परीक्षा देनी होगी जो कि सब्जेक्टिव लिखित परीक्षा होगी। प्री और मैन्स को पास करने वाले अभ्यर्थीयों को इंटरव्यू देना होगा जोकि 100 नंबर का होगा।