ये हैं अब तक के सबसे लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन्स, कीमत सहित जानें फीचर्स

जयपुर। अगर आप एक बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहें हैं तो हमारी ये पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इस पोस्ट में हम आपको सबसे लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन्स की जानकारी देने जा रहें हैं जिन्हें आप अपना बना सकते हैं।
Oppo A16s

Oppo A16s को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया है। फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ केवल एक ही वेरिएंट में आता है। और इसकी कीमत लगभग 13,000 रुपये का है। इस फोन में आपको 6.52-इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज, 13-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स देखेने को मिलेंगे।

Nokia C20 Plus
Nokia C20 Plus को 2GB RAM + 32GB स्टोरेज के लिए 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है जिसमें 2GB रैम + 32GB स्टोरेज और 3GB रैम + 32GB स्टोरेज शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 8999 रुपये और 9999 रुपये है। Nokia C20 Plus के फीचर्स में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले, 3GB तक रैम और 32GB स्टोरेज, 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सिस्टम, 4950mAh की बैटरी जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Samsung Galaxy A12
Galaxy A12 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है जिसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6GB + 128GB स्टोरेज 16,499 रुपये में आता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 48-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सिस्टम, 5000mAh की बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हैं।