T 20 वर्ल्डकप में नजर नहीं आयेंगे ये पांच जबरदस्त खिलाड़ी, पहला नाम जानकर यकीन नहीं होगा.....

जयपुर। अगले महिने यानि की 17 अक्टुबर से टी 20 ​क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा। क्योंकि 17 अक्टुबर से यूएई में टी 20 विश्वकप 2021 आयोजित होने वाला है। इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड तैयार हो चुका है। बीसीसीआई और चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने पहले ही यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का फैसला कर लिया है। हालांकि इसकी आधि​कारिक जानकारी एक दो दिन में ​दे दी जायेगी। लेकिन इससे पहले सूत्रों के मुताबिक ऐसे खिलाडियों के नाम पता चले हैं जो इस वर्ल्ड कप में खेलने के दावेदार थे, लेकिन उन्हें बहार कर दिया गया है। आइये जानते हैं वे कौन कौन खिलाड़ी हैं।

  1. संजू सैमसन
    राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को टी 20 का खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन भारत के श्रीलंका के दौरान सैमसन ने खराब प्रदर्शन किया जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। और ईशान किशन ने उनकी जगह छीन ली।
  2. पृथ्वी शॉ
    पृथ्वी शॉ पूरे घरेलू सीज़न और आईपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में थे। वे ओपनर बल्लेबाज के रूप में टीम में होते लेकिन हालाँकि, रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन और विराट कोहली पहले से ही ओपनिंग के लिए मौजूद हैं।
  3. राहुल चाहर
    राहुल चाहर भी शानदार स्पिनर हैं लेकिन वे वरुण चक्रवर्ती से पीछे रह गये। आईपीएल में राहुल चाहर ने इस साल की शुरुआत में सात मैचों में 11 विकेट चटकाए थे, जबकि पिछले साल 15 विकेट लिए थे।
  4. दीपक चाहर
    शायद भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम से गायब सबसे बड़ा नाम दीपक चाहर का है, जिन्होंने श्रीलंका दौरे के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर कुमार को उनकी जगह चुना गया है।
  5. वाशिंगटन सुंदर

भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान दौरे के खेल में खेलते समय वाशिंगटन सुंदर को चोट लग गई थी। वे फिट नहीं हैं उनके जगह रविंद्र जड़ेजा और कूणाल पांड्या टीम में होंगे।