जयपुर। एशिया कप 2022 27 अगस्त से शुरू होने वाला है। और इस टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मैच भारत और पाकिस्तान की 28 अगस्त को खेला जाना है। इस बड़े संघर्ष के लिए प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच से पहले दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर दोनों पक्षों की संभावनाओं पर अपनी राय देते रहे हैं। इसी कडी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदाबज सरफराज नवाज ने भी पाकिस्तान को मैच जितने की तरकीब बताई है।
बता दें कि दोनों टीमों को टूर्नामेंट में अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी। पाकिस्तान खतरनाक शाहीन शाह अफरीदी के बिना मैच में उतरेगा वहीं, भारत यार्कर मैन जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को याद करेगा।
ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज को लगता है कि इस टूर्नामेंट में भारत का गेंदबाजी आक्रमण उसकी कमजोरी है और उन्हें लगता है कि पाकिस्तान को इसका फायदा उठाकर मैच जीतना चाहिए। नवाज ने कहा कि गेंदबाज मैच जीतते हैं। अगर आपके पास अच्छे गेंदबाज हैं तो आप मैच जीतेंगे। बल्लेबाज आपके लिए मैच नहीं जीतते हैं। भारत पूरी ताकत पर नहीं है और इसलिए मुझे लगता है कि पाकिस्तान को न केवल भारत को हराना चाहिए बल्कि एशिया का चैंपियन भी बनना चाहिए। बता दें कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप के दूसरे चरण में आमने.सामने हो सकते हैं, बशर्ते दोनों पक्षों ने क्वालीफाई किया हो। प्रशंसकों को पहले से ही दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है ताकि टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान के कुल तीन मैच देखने को मिलें।