जयपुर। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में खेला जाना है। इसमें खेलते ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने वाले भारत के नौवें भारतीय बन जाएंगे। भारत के आठ खिलाड़ी 400 से अधिम अतंराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जिसमें टी 20, वनडे और टेस्ट मैच शामिल हैं।
रोहित शर्मा का क्रिकेट केरियर
कप्तान रोहित शर्मा अब तक भारत के लिएए 44 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी20 मैच चुके हैं। रोहित ने जून 2007 में भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उसी वर्ष टी20ई में पदार्पण किया। हालाँकि शुरुआत में उनकी शुरुआत खराब रही लेकिन 2007 के टी 20 वर्ल्डकप फाइनल में शानदार पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने पीछे मुडकर नहीं देखा।
इन खिलाडियों ने खेले 400 से ज्यादा अंराष्ट्रीय मैच
भारत के लिए 400 से अधिक अंतराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाडियों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (664 मैच) सबसे आगे हैं। इसके बाद एमएस धोनी (538), राहुल द्रविड़ (509), विराट कोहली (457), मोहम्मद अजहरुद्दीन (433), सौरव गांगुली (424), अनिल कुंबले (403) और युवराज सिंह (402) हैं।
भारत सीरीज में 1-0 से आगे
बता दें कि वर्तमान में चल रही टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला टेस्ट मैची जीतकर 1—0 से बढ़त ले ली है। कल बेंगलूरू में भारत सीरीज को क्लीन स्पीप करने के इरादे मैदान में उतरेगा। यह मैच पिंक गेंद से खेला जायेगा। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया था।