पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर होगा देशद्रोह का केस : योगी आदित्यनाथ

जयपुर। विश्वकप मैच में पाकिस्तान की जीत पर जिन लोगों ने जश्न मनाया उन पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशद्रोह का केस चलाने को कहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 24 अक्टूबर को टी 20 मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ देशद्रोह कानून लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक समाचार पत्र को दिये गये इंटरव्यू के दौरान कहा इस बात को कहा।
योगी द्वारा दिये गये इंटरव्यू का लिंक आदित्यनाथ के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया था, जिसमें हिंदी में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ देशद्रोह कानून लागू करने की बात की गई थी।
इंटरव्यू उसी दिन दिया गया था जब रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच के बाद देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में तीन कश्मीरी छात्रों को आगरा में गिरफ्तार किया गया था। भाजपा युवा मोर्चा के नेता गौरव राजावत की शिकायत पर छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद ऐसा किया गया।
आगरा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि "धारा 153 ए जिसके अनुसार यदि धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और 505 जो कोई भी बयान प्रसारित करता है, के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा आगरा के आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने सोमवार को तीन छात्रों को कॉलेज के छात्रावास से निलंबित कर दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने या टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए कुल पांच जिलों में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।