बरसात के बीच खुदा की इबादत में झुके हजारों सर, मांगी अमन चैन की दुआ।

हिण्डोली । कस्बे के स्थित ईदगाह के लिए रविवार को सुबह गांव की मस्जिद से घोड़े पर सवार होकर ईद उल अजहा की नमाज के लिए जुलूस के रूप में रवाना हुए,जो कस्बे की बड़ी ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। जहां ईद की नमाज हिण्डोली शहर काजी मौलाना मोहम्मद सफी साहब ने ईदुल अज़हा की नमाज अदा कराई । इस मौके पर देश और दुनिया में अमन चैन, सामाजिक सोहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की दुआएं की।
ईद की नमाज में नमाजी भारी तादाद में कस्बे के मुख्य ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोग नमाज़ अदा करने पहुंचे। इसके साथ ही कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान नमाज के बाद शहर काजी मोलाना मौहम्मद सफी साहब हिण्डोली ने ख़ुत्बा पढ़ा, और कुर्बानी के तौर तरीके बताये। अंत में मुल्क में अमन चैन व खुशहाली की दुआं की गई।
नमाज़े ईद के बाद घरों मे कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया जो लगातार 3 तीन तक जारी रहेगा।
तो वहीं ईद उल अजहा के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज