राजसमंद । सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हजारों विद्यार्थियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली साथ ही सुभाष जयंती के उपलक्ष में एक रैली का भी आयोजन किया गया ।शोभायात्रा में जहां भगवान राम के जीवन के आदर्शों की झांकी थी तो वहीं सुभाष चंद्र बोस के साथ देश की आजादी में लडे कई योद्धाओं का चित्रण भी था । शोभायात्रा आसोटिया से प्रारंभ होकर बस स्टैंड ,जल चक्की , टीवीएस चौराहा , धोइंदा होते हुए सुभाष पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई । इसके पश्चात सुभाष जयंती के उपलक्ष में विद्यालय में एक काव्य गोष्ठी भी रखी गई ।