Kota: 4 मार्च को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे सालासर बालाजी
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 25 फरवरी ।वसुंधरा राजे सिंधिया जी के जन्मदिन से पूर्व देव दर्शन यात्रा में कोटा उत्तर विधानसभा से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सालासर बालाजी जाएंगे यह बात आज कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक लेकर कहीं। गुंजल ने कहा कि वसुंधरा राजे सिंधिया दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं एवं लोकप्रिय नेता हैं उनके जन्मदिन पर सालासर बालाजी में होने वाले भव्य कार्यक्रम में कोटा से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सालासर बालाजी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वसुंधरा जी का राजस्थान के साथ-साथ हाडोती से भी अत्यधिक लगाव रहा है कार्यकर्ताओं में भी वसुंधरा राजे जी के जन्मदिन को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे सिंधिया जी के जन्मदिन इस बार सालासर में मनाने का निर्णय हुआ है पूरे राजस्थान से कार्यकर्ता 4 मार्च को सालासर पहुचेंगे।