बेंगलुरु में हुए धमाकों में तीन लोगो की मौत

जयपुर। आज बेंगलुरू कके नगरपेट के पास न्यू थगरपेट में एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। यह घटना सुबह करीब 11.45 बजे की है। पुलिस के मुताबिक यह धमाका एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में हुआ था। पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि कंपनी के गोदाम में पटाखे रखे हुए थे, और इसमें आग लगने के कारण धमाके हुए जिसमेंउ तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान फैयाज (50), मनोहर (29) और असलम (45) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक फैयाज पटाखों की दुकान चलाता था और मनोहर माल ड्राइवर था। वहीं तीसरा मृतक असलम की नागरपेट के पास न्यू थगरटपेट में पंचर की दुकान चला रहा था। पुलिस के मुताबिक मनोहर फैयाज से बात कर रहे थे, तभी घटना हुई और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि घटना में असलम की पंचर की दुकान और एक चाय की दुकान पूरी तरह जल गई। घटना में करीब 10 दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके के बाद लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल कर्मियों कि सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस उपायुक्त हरीश पांडे ने कहा कि पटाखे बिना किसी सुरक्षा उपाय के रखे गए थे, वहीं दमकल अधिकारियों को अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि वहां 60 से अधिक पटाखों के डिब्बे थे।