आज उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और आज मौसम साफ रहेगा। अगले दो दिनों में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 सितंबर को हल्की या सामान्य बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल बारिश की शुरुआत के बाद से अब तक 44 फीसदी बारिश ही हुई है जो की सामान्य से कम है। माॅनसून को देखते हुए अनुमान लगाया गया था कि इस बार बारिश 600 मिमी से अधिक होगी, लेकिन अगस्त तक बारिश का यह आंकड़ा 350 मिमी को भी पार नहीं कर सका। केवल 343.6 मिमी बारिश रह गई। मौसम विभाग के अनुसार जून में 23.2 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई में यह 210 मिमी और अगस्त में 110 मिमी तक गिर गई। सितंबर में, पूरे यूपी में सामान्य वर्षा सामान्य से 110% अधिक होने का अनुमान है।

पूर्वांचल के कई इलाकों में गंगा नदी के बढ़ने के कारण बाढ़ का संकट पैदा हो गया है. खेतों में पानी घुसने से फसलें चौपट हो रही हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। प्रयागराज के कई हिस्सों में बाढ़ ने काफी विकराल रूप ले लिया है।