Tokyo Olympics : लवलीना दिलायेंगी बॉक्सिंग में भारत के लिए पहला पदक, क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीता

जयपुर। भारत की तरफ से पहली बार ओलंपिक खेल रही मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीत लिया है। लवलीन ने इस जीत के साथ टोक्यो ओलंपिक में अपना और भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। लवलीन ने 69 किग्रा कैटेगिरी में चीनी ताइपे की पूर्व विश्व चैंपियन निएन-चिन चेन को हरा दिया। असम की 23 वर्षीय मुक्केबाज ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए 4-1 से जीत हासिल की। लवलीना अब मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज़ सुरमेनेली के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। बुसेनाज अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की अन्ना लिसेंको को सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

दो बार की एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य-विजेता भी हैं

लवलीन ने दो बार की विश्व चैंपियनशिप के सामने गजब का साहस और खेल दिखाया। बता दें कि विश्व चैंमपियनशिप में लवलीन को निएन चिन चेन हरा चुकी हैं। लेकिन यहां लवलीना ने अतीत को भुलाते हुए शानदार जीत दर्ज की है। लवलीना के कोच ने बताया कि
उन्होंने बहुत ही शांत दिमाग से खेला और बीच में कभी भी कभी उत्साहित नहीं हुई। और उसने कभी अंदर घुसने की कोशिश नहीं की। उसने योजना को पूर्णता के साथ अंजाम दिया। आपको बता दें कि 2018 में अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में लवलीना ने कांस्य पदक जीता, इसके बाद अगले वर्ष एक और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वह दो बार की एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य-विजेता भी हैं।
लवलीना की इस जीत कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अुनराग ठाकुर ने Tweet करते हुए लिखा
"लवलीना ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है! अच्छा किया @LovlinaBorgohai, भारत के लिए आज तक जागने के लिए क्या ही आश्चर्यजनक खबर है! हम टीवी स्क्रीन से चिपके हुए हैं और आपको एक्शन करते हुए देख रहे हैं!"