बजरी परिवहन करते ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त व 1 व्यक्ति गिरफ्तार।

ब्यूरोचीफ शिव कुमार शर्मा बूंदी राजस्थान

बजरी परिवहन करते ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त व 1 व्यक्ति गिरफ्तार।

बूंदी 13 सितंबर ,जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अति. पुलिस अधीक्षक बून्दी के मार्गदर्शन व योगेश चौधरी वृताधिकारी नैनवा के सुपरविजन में पुलिस थाना करवर द्वारा बजरी (रेत) परिवहन करते हुये एक ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त व 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

घटना का विवरण - थाना करवर पर आज 13 सितम्बर को इन्द्रसिहं स.उ.नि मय जाप्ता गश्‍त के दौरान चावण्ड पुरा की तरफ से एक ट्रैक्टर बिना नम्बरी मेसी फरग्युसन 241 डी आई भुरी रेत (बजरी) से भरी हुई को चालक चलाकर लाता हुआ नजर आया। जिसको हमराही जाप्ता की मदद से रोका व ट्रेक्टर चालक से नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम किरोडीलाल पुत्र प्रेमराज मीणा उम्र 25 साल निवासी बदेंडीया थाना चोथ का बरवाडा जिला सवाईमाधोपुर का होना बताया तथा ट्रेक्टर चालक किरोडी लाल मीणा से ट्रेक्टर ट्राली में भरी हुई रेत (बजरी) का रवन्ना व रोयल्टी मांगा गया तो अपने पास नही होना बताया ट्रेक्टर चालक ने बनास नदी से ट्रोली में बिना रवन्ना व रोयल्टी के बजरी खनन करके भरकर लाना बताया इस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अपराध धारा 188,379 आईपीसी व 4/21 एम.एम.डी.आर एक्ट बजरी से भरे ट्रेक्‍टर को जप्त कर मुल्जिम किरोडी लाल मीणा गिरफ्तार कर थाना पर मु.न. 180/2022 धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट व 188,379 आईपीसी मे दर्ज कर अनुसंधान दशरथ पंवार सउनि के जिम्मे किया । आरोपी से अनुसंधान जारी हैं।