मजदूर दंपति को ट्रोले ने कुचला, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी

हिंडोली । थाना क्षेत्र के किशोरपुरा टोल नाके के पास शुक्रवार देर शाम बेकाबू ट्रेलर ने बाईक पर जा रहे पति पत्नी को कुचल दिया। जिनसे दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर डीएसपी बिश्नोई,थानाप्रभारी मुकेश कुमार मीणा,मौके पर पहुँचे और यातायात बहाल करवाया। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैलर को जप्त कर लिया। हाइवे एम्बुलेंस की मदद से शवो को हिंडोली अस्प्ताल की मोर्चरी में रखवाया। ओर सुबह रिश्तेदार फतेह सिंह पुत्र पृथ्वीराज सिंह बंजारा निवासी करणी नगर नांता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके पोस्टमार्डम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया। ओर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

परिचित भी थे पीछे , पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

मृतक पति पत्नी के साथ ही पीछे मोटर साईकिल पर उनके परिचित हेमराज पुत्र धन्नालाल व उसकी पत्नी व 2 बच्चे भी आ रहे थे। टोल नाके से कुछ दूरी पहले ही हमने साथ मे चाय पी थी। उनहोने बताया कि मृतक बिंदू कुमार बंजारा व उसकी पत्नी राधा सीकर में दोनों मजदूरी करते थे। व परिवार में शादी होने की वजह से साथ मे गाँव आ रहे थे। तभी किशोरपुरा टोल नाके के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। परिवार जनों को फोन कर दिया है।आखों के सामने दर्दनाक हादसा होने की वजह से उनकी पत्नी व बच्चों का बुरा हाल हो रहा था। वो घबरा गए थे। पुलिस ने मानवता दिखाते हुए सांत्वना दी व ढांढस बंधाया ओर परिवार के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था की।जांच अधिकारी एएसआई सूरजमल ने बताया कि परिचित साथ होने से पहचान में परेशानी नही हुई।