लोधा लोधी समाज संस्था जयपुर द्वारा दिनांक 25 अगस्त को कार्यकारी अध्यक्ष राकेश आर्य लोधी की अध्यक्षता में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह लोधी की श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय बाबू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
मीडिया प्रभारी बृजपाल लोधा ने बताया की राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह को बाबूजी के नाम से जाना जाता था। बाबूजी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए श्रीराम मंदिर बनाने को लेकर कहीं राष्ट्रहित में कार्य किए थे। वो राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। बाबूजी के चले जाने से लोधा लोधी समाज को भारी हानि हुई है समाज के लिए वे समाज रत्ने थे । बाबूजी को देश की नहीं अपितु पूरा विश्व जानता था वह हिंदू सम्राट के नाम से भी जाने जाते थे।