Bundi: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत को किया नमन,दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

-नाॅलेज पार्क में हुआ शपथ कार्यक्रम  का आयोजन

बून्दी, 21 मई। आतंकवादी विरोधी दिवस पर रविवार को कलक्टेªट परिसर स्थित नाॅलेज पार्क में शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
इस दौरान आतंकवाद विरोधी शपथ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने शपथ ली। यहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रृद्धांजलि अर्पित की गए।  साथ ही देश के प्रति उनके त्याग और विकास कार्य में योगदान को याद किया गया 
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक राजकुमार माथुर ने कहा कि  जो भी  विश्व क्रांति हुई, उसमें युवाओं को योगदान सबसे ज्यादा रहा है। हमारे देश के युवाओं को देश आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के समर्पण, त्याग, उनकी जीवनी और उनके कार्यों का स्मरण होना चाहिए। युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सैनानियों के कार्यों को आत्मसात करें। 
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के अहिंसा मार्ग पर चलकर देश को आगे बढाने में योगदान देना चाहिए। साथ ही हम सभी को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करना चाहिए , शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटन शक्तियों से लड़ने के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा.
*आतंकवाद विरोधी शपथ लेकर , दिया एकजुटता से विरोध करने का संदेश* 
शपथ कार्यक्रम के दौरान  गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजकुमार माथुर ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार चौधरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह, गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक पंडित दीपक शर्मा,ओम तम्बोली,  बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रामराज मीना, सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक, जय किशन ,कालूलाल ,कमल मीणा ,प्रेम शंकर सुमन सहित कर्मचारी नागरिक गण उपस्थित रहे