स्वतंत्रता दिवस पर बबाई में निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर बबाई में निकाली तिरंगा यात्रा

खेतड़ी।
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबाई में स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के 75 वें महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। उप सरपंच सुमित्रा सैनी बबाई ने बताया कि युवा विकास मंच द्वारा आजादी के 75 वें महोत्सव पर युवाओं द्वारा डीजे के साथ अपनी मोटर बाइक से ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई जो वीर शहीद बलदेवा राम सैनी स्मारक से शुरू होकर ग्राम पंचायत भवन तक पहुंची जहां सरपंच मैना देवी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा से पूर्व शहीद बलदेवा राम सैनी को माल्यार्पण कर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया तथा शहीद स्मारक पर जय सिंह सैनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।