Tripura विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची

जयपुर।  त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। आज  भाजपा ने शनिवार को  विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें धनपुर से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को मैदान में उतारा गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी ने बताया कि उनकी पार्टी सभी 60 सीटो पर अकेले ही चुनाव लडेगी। यानि कि भाजपा किसी भी गठबंधन में चुनाव नहीं लडेगी, और सभी 60 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करेगी।
 भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय समिति की बैठक के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं सहित विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोरडोवली से बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया है. सुश्री भौमिक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वह त्रिपुरा से सांसद हैं।
बता दें कि त्रिपुरा में मापका ने लगातार 25 वर्षों तक शासन किया था जिसके बाद 2018 में भापजा शासन में आई थी। 
इस घोषणा से पहले भाजपा क्षेत्रीय पार्टी  टीआईपीआरए के साथ गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे लेकिन अब इसे खाजिर कर दिया है। और भाजपा अकेले ही मैदान में होगी।  हालांकि, भट्टाचार्जी ने दावा किया कि गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी के साथ बातचीत अभी भी चल रही है।

दूसरी तरफ माकपा के विधायक मोबोशर अली और पूर्व तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष सुबल भौमिक के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने देखा कि राज्य के लोग कांग्रेस-माकपा गठबंधन को स्वीकार नहीं कर सके और कई और लोग उनके संपर्क में हैं।