इंटर रेलवे संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा कोटा स्टेशन परिक्षेत्र एवं कोटा-चितौड़गढ़ खण्ड का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा सम्पन्न

कोटा। पूर्वोतर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारियों की इंटर रेलवे संरक्षा ऑडिट टीम ने दिनाँक 16 नवम्बर को कोटा स्टेशन परिक्षेत्र में कोटा आर.आर.आई, इन्टीग्रेटेड क्रू लॉबी, ए.आर.टी / एस.पी.ए.आर.एम.ई. एवं रनिंग रूम एवं दिनांक 17 नवम्बर को कोटा-चितौड़गढ़ खण्ड में बूँदी स्टेशन, समपार फाटक सं. 53 / टी, भीमलत टनल एवं कर्व, मांडलगढ़ स्टेशन, प्वाइंट एण्ड क्रॉसिंग, एल.डब्ल्यू.आर. एस.ई.जे., मेजर ब्रिज सं. 350, नॉन इंटरलॉक्ड समपार फाटक सं. 93 / ई, का संरक्षा ऑडिट निरीक्षण किया गया। संरक्षा ऑडिट निरीक्षण प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी/पूर्वोत्तर रेलवे मुकेश मेहरोत्रा के नेतृत्व में किया गया। उक्त वर्णित निरीक्षण में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता (एस.डी.), मुख्य सिगनल अभियंता, मुख्य परिवहन योजना प्रबंधक (सामान्य), मुख्य बिजली अभियंता (सामान्य) एवं कोटा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (टी एण्ड आई)- आर.आर. के. सिंह एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना एवं अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में किया गया। यह उल्लेखनीय है कि रेल संरक्षा में सुधार एक सतत् प्रक्रिया है और इसमें सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। संपत्ति के रखरखाव, संरक्षा प्रक्रिया और प्रणालीगत दोषों में कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और दुर्घटनाओं को रोकने के तरीके और साधन प्रदान करने की दृष्टि से भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचों का नियमित अंतराल पर संरक्षा ऑडिट निरीक्षण किया जाता है।